Latest News

अकाली दल की सोच और विजन हमेशा पंजाब हित में रहा: चंदन ग्रेवाल

By 16-2-2022

Published on 16 Feb, 2022 09:02 AM.

जालंधर(प्रजातंत्र शक्ति,कशिश)विधानसभा हल्का जालंधर सैंट्रल से शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार चंदन ग्रेवाल को जब्रदस्त समर्थन मिल रहा है। हमेशा ही समाज हित में आवाज बुलंद करने वाले चंदन ग्रेवाल के चुनाव प्रचार अभियान को उस समय और मजबूती मिली जब जालंधर सैंट्रल के गांव लद्देवाली में की गई एक बैठक बड़ी रैली का रूप धारण कर गई। गांव के लोगों ने चंदन ग्रेवाल को लड्डूओं से तौला और भरौसा दिया कि गांव के हर नागरिक की वोट उनके हक मे डालेंगे।गांव के लोगों द्वारा सांझे तौर पर आयोजित बैठक में शिअद-बसपा के उम्मीदवार चंदन ग्रेवाल को जब्रदस्त समर्थन मिला। देर शाम गांव में पहुंचे चंदन ग्रेवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोगों ने हार डाल कर चंदन ग्रेवाल का स्वागत किया और फूल वर्षा की। बैठक में मौजूद विक्रम औलख, बलजीत सिंह, गोल्डी, साबी, जसबीर सिंह दकोहा, विक्की तुलसी, बड़िंग से बलविन्द्र सिंह बड़िंग, आकाश गुप्ता, सुरेश सहगल, भूपेश सौगंध व अन्य गांव वासियों द्वारा चंदन ग्रेवाल को लड्डूओ से तोला गया। अपने संबोधन में चंदन ग्रेवाल ने लोगों द्वारा दिए गए प्यार और उत्साह के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि वे समाज सेवा के लिए ही राजनीति में आए हैं। उनका लक्ष्य यही रहा है कि आम जनता की आवाज सरकारों तक पहुंचा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की कारगुजारी किसी से छिपी नहीं है। पिछले कई सालों से पंजाब में कांग्रेस नहीं बल्कि घोटाला सरकार काम कर रही थी।चंदन ग्रेवाल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की सोच शुरू से ही पंजाब और पंजाबियों के हित मे रही है। चंदन ग्रेवाल ने लोगों से अपील की कि एक मौका उन्हें दिया जाए। उन्होने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं पहल के आधार पर हल की जाएंगी।ब जालंधर सैंट्रल के गांव लद्देवाली में की गई एक बैठक बड़ी रैली का रूप धारण कर गई। गांव के लोगों ने चंदन ग्रेवाल को लड्डूओं से तौला और भरौसा दिया कि गांव के हर नागरिक की वोट उनके हक मे डालेंगे।गांव के लोगों द्वारा सांझे तौर पर आयोजित बैठक में शिअद-बसपा के उम्मीदवार चंदन ग्रेवाल को जब्रदस्त समर्थन मिला। देर शाम गांव में पहुंचे चंदन ग्रेवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोगों ने हार डाल कर चंदन ग्रेवाल का स्वागत किया और फूल वर्षा की। बैठक में मौजूद विक्रम औलख, बलजीत सिंह, गोल्डी, साबी, जसबीर सिंह दकोहा, विक्की तुलसी, बड़िंग से बलविन्द्र सिंह बड़िंग, आकाश गुप्ता, सुरेश सहगल, भूपेश सौगंध व अन्य गांव वासियों द्वारा चंदन ग्रेवाल को लड्डूओ से तोला गया। अपने संबोधन में चंदन ग्रेवाल ने लोगों द्वारा दिए गए प्यार और उत्साह के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि वे समाज सेवा के लिए ही राजनीति में आए हैं। उनका लक्ष्य यही रहा है कि आम जनता की आवाज सरकारों तक पहुंचा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की कारगुजारी किसी से छिपी नहीं है। पिछले कई सालों से पंजाब में कांग्रेस नहीं बल्कि घोटाला सरकार काम कर रही थी।चंदन ग्रेवाल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की सोच शुरू से ही पंजाब और पंजाबियों के हित मे रही है। चंदन ग्रेवाल ने लोगों से अपील की कि एक मौका उन्हें दिया जाए। उन्होने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं पहल के आधार पर हल की जाएंगी। 

Viewers: 33266

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper